सीधी में सनसनी: लाल पोटली में मिला मासूम का कंकाल, गांव में हड़कंप; तंत्र-मंत्र की आशंका से सहमे ग्रामीण
सीधी जिले के खम्हरिया गांव में बांस के पेड़ पर लाल पोटली में मासूम का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कब्र से शव निकालने और तंत्र-मंत्र की आशंका से ग्रामीण दहशत में हैं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में एक दिल दहला देने वाली और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। गांव के बाहर बांस के पेड़ पर लाल कपड़े की एक पोटली में मासूम बच्चे का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में तंत्र-मंत्र और जादू-टोने की आशंका को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
ग्रामीण सत्य प्रकाश बैगा के अनुसार, रविवार सुबह कुछ लोगों की नजर बांस के पेड़ पर टंगी लाल पोटली पर पड़ी, जो संदिग्ध लग रही थी। जब ग्रामीणों ने उसे खोलकर देखा तो उसमें छोटे बच्चे का कंकाल मिला। यह दृश्य देखते ही पूरे गांव में भय और अफरा-तफरी का माहौल फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों का कहना है कि यह कंकाल संभवतः उसी बच्चे का हो सकता है जिसकी कुछ समय पहले मृत्यु हुई थी और जिसे गांव में ही दफनाया गया था। जब लोग उस स्थान पर पहुंचे जहां बच्चे को दफनाया गया था, तो वहां खुदाई के निशान और गड्ढा मिला। इससे आशंका और गहरा गई कि किसी ने शव को कब्र से निकालकर तंत्र-मंत्र या अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया हो सकता है।
पढ़ें: सीएम यादव बोले- 'प्रोजेक्ट चीता' में रोज कीर्तिमान रच रहा एमपी; कुल संख्या हुई 57
घटना की सूचना मिलते ही भुईमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान रायभान सिंह ने पुलिस को बताया कि यह पोटली किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर में रखी गई थी, जिसे डर के कारण उन्होंने घर से हटाकर बांस के पेड़ पर टांग दिया।
थाना प्रभारी डी.डी. सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। कब्र स्थल पर खुदाई के निशान मिले हैं और सभी संभावित एंगल पर जांच जारी है। पुलिस ने कहा है कि तथ्य सामने आने के बाद सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है और ग्रामीण दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X